रंधावा(मृत्यु)
रंधावा🎂जन्म समय: 1933,⚰️मृत्यु तारीख: 21 अक्तूबर 2013
जन्म
सरदारा सिंह रंधावा
1933
अमृतसर, पंजाब, ब्रिटिश भारत
मौत
21 अक्टूबर 2013 (उम्र 80 वर्ष)
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता
भारत भारतीय
पेशा
पहलवान, अभिनेता
कार्यकाल
1952–1988 (पहलवान)
1963–1998 (अभिनेता)
ऊंचाई
6 फुट 3 इंच (1.91 मी)
जीवनसाथी
मलिका (अभिनेत्री)
बच्चे
शाद रंधावा
संबंधी
दारा सिंह (भाई)
मुमताज़ (साली)
विन्दू दारा सिंह (भतीजा)
सरदारा सिंह रंधावा एक भारतीय पहलवान व अभिनेता थे जो रंधावा नाम से बेहतर जाने जाते थे। वे प्रसिध्द पहलवान व अभिनेता दारा सिंह के छोटे भाई तथा अभिनेत्री मुमताज़ के जीजा थे।
🎂जन्म समय: 1933, अमृतसर
⚰️मृत्यु तारीख: 21 अक्तूबर 2013, मुम्बई
बच्चे: शाद रंधावा
भाई: दारा सिंह
पत्नी: मलिका
बड़े भाई दीदार सिंह रंधावा उर्फ दारा सिंह की मृत्यु के लगभग एक साल बाद सरदार सिंह रंधावा, जिन्हें रंधावा के नाम से जाना गया था, उनका भी देहांत हो गया था। कहते हैं कि रंधावा कद-काठी में दारा सिंह से भी तगड़े थे। तस्वीर में देखकर ऐसा लग भी रहा है।
बड़े भाई की तरह ये भी पहलवान थे। और इन्होंने भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्तियां लड़ी हैं। साल 1952 में इनका कुश्ती करियर शुरू हुआ था। अपने दौर के कई नामी इंटरनेशनल पहलवानों से इन्होंने कुश्तियां लड़ी थी। जिस दौर में दारा सिंह जी वर्ल्ड चैंपियन बने थे, उस वक्त रंधावा भारत के चैंपियन थे।
बड़े भाई के नक्शे-कदम पर चलते हुए रंधावा ने भी फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश की। हालांकि यहां उन्हें बड़े भाई जैसी सफलता ना मिल सकी। 1963 में आई फिल्म आवारा अब्दुल्लाह नामक फिल्म में इन्होंने पहली दफा एक्टिंग की थी। एक्टिंग उतनी अच्छी नहीं कर सके, और छोटे-मोटे व निगेटिव शेड्स वाले रोल्स तक ही महदूद रह गए।
रंधावा ने एक्ट्रेस मुमताज़ की बहन मल्लिका से शादी की थी। इनका एक बेटा शाद रंधावा और बेटी शहनाज़ हैं। इनका बेटा शाद रंधावा भी एक्टर है। और शाद रंधावा ने कुछ बड़ी धांसू फिल्मों में काम किया है। जैसे वो लम्हे(2006), आवारापन(2007), आशिकी 2(2013), एक विलेन(2014), सत्यमेव जयते 2(2021) और एक विलेन रिटर्न्स(2022)।
भारत का नाम कुश्ती में विश्व पटल पर रोशन करने वाले सरदार सिंह रंधावा को नमन
📽️
आवारा अब्दुल्ला
फौलाद
टार्ज़न और किंग कांग
किशोर सरदार
गोवा में जासूस
राहत
मतवाले करो
शंकर खान
पंच रतन
नसिहाट(NASIHAT)
आदमी और इंसान
खून रंग लाएगा
जॉनी मेरा नाम
अंदाज़
तुलसी विवाह
हरि दर्शन
बालक और जानवर
बजरंग बली
भक्ति में शक्ति
Comments
Post a Comment