मीनू मुमताज(मृत्यु)
मीनू मुमताज 🎂जन्म 26 अप्रॅल, 1942 ⚰️23 अक्टूबर, 2021 मीनू मुमताज पूरा नाम मालिकाउन्निसा अली प्रसिद्ध नाम मीनू मुमताज़ जन्म 26 अप्रॅल, 1942 जन्म भूमि बम्बई (आज़ादी पूर्व, वर्तमान मुम्बई, महाराष्ट्र) मृत्यु 23 अक्टूबर, 2021 मृत्यु स्थान टोरंटो अभिभावक पिता- मुमताज़ अली पति/पत्नी सईद अली अकबर संतान चार कर्म भूमि भारत कर्म-क्षेत्र भारतीय सिनेमा मुख्य फ़िल्में ‘चौदहवीं का चांद’, ‘कागज के फूल’, ‘साहिब बीवी और गुलाम’, ‘ताजमहल’, ‘घूंघट’, ‘इंसान जाग उठा’, ‘घर बसाके देखो’ आदि। प्रसिद्धि अभिनेत्री नागरिकता भारतीय अन्य जानकारी मीनू मुमताज़ अपने समय के मशहूर कॉमेडियन और सुपर स्टार महमूद अली की बहन थीं। उन्हें मीनू मुमताज़ नाम अभिनेत्री मीना कुमारी ने दिया था। एक भारतीय अभिनेत्री थीं। वह अपने समय के मशहूर कॉमेडियन महमूद अली की बहन थीं। भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रहीं मीना कुमारी और मीनू मुमताज़ में काफी गहरी मित्रता थी। सन 1950 से लेकर 1960 के दशक में बतौर डांसर कई फिल्मों में काम करने वाली मीनू मुमताज़ एक डांसर के साथ-साथ कैरेक्टर आर्टिस्ट भी थीं। मीनू मुमताज़ का असली नाम मालिकाउन्निसा अली ...