मन्ना डे(मृत्यु)
मन्ना डे🎂01 मई 1919, कोलकाता⚰️24 अक्तूबर 2013, नारायणा हॉस्पिटल, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु पत्नी: सुलोचना कुमारन (विवा. 1953–2012) बच्चे: शुरोमा डे, सुमिता डे माता-पिता: महामाया डे, पूर्ण चंद्र मन्ना दा का जन्म कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) 🎂1 मई 1919 को महामाया व पूरन चन्द्र डे के यहाँ हुआ था। ⚰️मृत्यु 24 अक्टूबर 2013 को सुबह 4 बजकर 30 मिनट मन्ना दा का जन्म कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में 1 मई 1919 को महामाया व पूरन चन्द्र डे के यहाँ हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा इन्दु बाबुर पाठशाला से पूरी करने के पश्चात स्कॉटिश चर्च कॉलेज में प्रवेश लिया। कॉलेज के दिनों वे कुश्ती और मुक्केबाजी जैसी प्रतियोगिताओं में खूब भाग लेते थे। उनके पिता उन्हें वकील बनाना चाहते थे। उन्होंने विद्यासागर कॉलेज से स्नातक किया। कुश्ती के साथ मन्ना फुटबॉल के भी काफी शौकीन थे। संगीत के क्षेत्र में आने से पहले इस बात को लेकर लम्बे समय तक दुविधा में रहे कि वे वकील बनें या गायक। आखिरकार अपने चाचा कृष्ण चंद्र डे से प्रभावित होकर उन्होंने तय किया कि वे गायक ही बनेंगे। मन्ना डे ने संगीत की प्रारम्भिक शिक्षा अपने चाच...