भगवंत मान(जनम)

भगवंत सिंह मान 🎂जन्म 17 अक्टूबर 1973

एक भारतीय राजनीतिज्ञ,cm पंजाब सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व हास्य अभिनेता, गायक और अभिनेता हैं, जो वर्तमान में 2022 से पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह 2022 से पंजाब विधानसभा में धुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। और 2019 से आम आदमी पार्टी, पंजाब के राज्य संयोजक के रूप में भी कार्यरत हैं।  इससे पहले, वह 2014 से 2022 तक संगरूर लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा सदस्य थे ।

मान का जन्म भारत के पंजाब के संगरूर जिले की सुनाम तहसील के सतोज गांव में पिता मोहिंदर सिंह और मां हरपाल कौर के घर एक जट सिख परिवार में हुआ था । उन्होंने शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज, सुनाम में बैचलर ऑफ कॉमर्स पाठ्यक्रम का पहला वर्ष पूरा किया

मान ने युवा कॉमेडी उत्सवों और अंतर-कॉलेज प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज, सुनाम के लिए पंजाबी विश्वविद्यालय , पटियाला में एक प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते ।
2015 में भगवंत मान ने पहली पत्नी इंदरजीत कौर से तलाक ले लिया था। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं।
 वहीं उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर है जिसको को वह लंबे समय से जानते हैं। दोनों की शादी परिवार वालों को मर्जी और पसन्द से हुई हैं। गुरप्रीत कौर डाक्टर है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 जुलाई 2022 को अपनी नई पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। डॉ गुरप्रीत कौर से शादी के बाद मान का यह पहला अमृतसर दौरा था। मान ने स्वर्ण मंदिर में अपनी पत्नी, मां और बहन के साथ मत्था टेका। दो सिख ग्रन्थियों ने नव दम्पती को प्रसाद दिया, वहीं मान और उनकी पत्नी ने ‘रुमाला साहिब’ भेंट किया। मान (48) पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने इस पद पर रहते हुए शादी की है
मान साहिब वर्तमान मुख्यमंत्री हैं । वे पंजाब के ही संगरूर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सत्रहवीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं। इसके पूर्व वे सोलहवीं लोकसभा में भी इसी क्षेत्र से 2014 के चुनाव में चुने गए थे। वे आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी [पंजाब पीपल्स पार्टी]से शुरू किया।
भगवंत मान की बेटी सीरत ने उन पर अपने और अपनी मां के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार करने, शराब पीने, आदतन झूठ बोलने और नशे की हालत में आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह उन्हें सीएम मान कहकर बुलाएंगी क्योंकि वह उनके द्वारा 'पापा' कहलाने का अधिकार बहुत पहले ही खो चुके हैं।

भगवन्त मान की दो शादियां हो चुकी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम इन्द्रप्रीत कौर है, जिनसे उनका तलाक हो गया। और वह अमेरिका में रहती है।
उनके दो बच्चे भी। एक लड़का और एक लड़की। लड़के का नाम दिलशन मान है और उसकी जन्मतिथि 21 दिसम्बर 2004 (उम्र 17 साल; 2021 तक) है और उनकी बेटी का नाम सीरत कौर है जिसका जन्म 21 मई 2001 को हुआ था (उम्र 21 साल; 2022 तक)।
भगवन्त मान की दूसरी पत्नी का नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है। दोनों ने 07 जुलाई 2022 को शादी की। उनकी एक बेटी भी है l

मान का कमेडियन सफर

2013 कुल्फी गरम गरम 2 अमर ऑडियो
2009 जस्ट लाफ बाकी माफ ऍम सिरीज
2007 हास हास के टी-सीरीज़
2005 भगवंत मान मोस्ट वांटेड क्रिएटिव ऑडियो प्रोडक्शन्स
2004 की मैंने झूठ बोला टी-सीरीज़
2003 सावधान! आगे भगवंत मान टी-सीरीज़
2002 भगवंत मान फुल स्पीड टी-सीरीज़
2001 भगवंत मान नॉन-स्टॉप टी-सीरीज़
2001 भगवंत मान हाज़िर हो टी-सीरीज़
2000 सद्दी बिली शानू मियां टी-सीरीज़
2000 भगवंत मान 420 सन म्यूज़िक
1999 लल्लू करे क्वालियाँ टी-सीरीज़
1998 गुस्ताखी माफ़ी टी-सीरीज़
1997 रुकावट का खेद है टी-सीरीज़
1997 खारियां-खारियां टिप्स
1996 कुर्सी रानी टिप्स
1995 जगदे रहो पेरिटोन
1995 दक्का स्टार्ट टी-सीरीज़
1995 पंज दुनी वीह टी-सीरीज़/ऍमटीएल/एएमसी
1994 कोको दे बच्चे
मम्मी डैडी मुर्दाबाद टी-सीरीज़
एएमसी यूनाइटेड स्टेट्स
1994 बोल मदारी बोल पेरिटोन
1994 मिठियां मिर्चा टी-सीरीज़
एमटीएल कनाडा
1993 कुल्फी गरमा -गरम टी-सीरीज़
एमटीएल कनाडा
1992 गोबी दीऐ कँचीऐ वपारने क्रिएटिव ऑडियो प्रोडक्शन्स

🎥

1994 तबाही
1995 नैन प्रीतो दे
1996 सुखा
1998 "मैं माँ पंजाब दी"
2001 सिकंदरा
2007 अपना
2010 एकम - मिट्टी का बेटा
2010 सुखमनी - जीवन के लिए आशा
2011 हीरो हिटलर इन लव
2014 मोगा से मेलबर्न वाया चंडीगढ़

Comments

Popular posts from this blog

मालिका अभिनेत्री(जन्म)

मेघना मलिक (जनम)

बेबी नाज