हेमा मालिनी(जन्म)
हेमा मालिनी जन्म 16 अक्टूबर 1948
पति: धर्मेन्द्र (विवा. 1980)
बच्चे: एशा देओल, अहाना देओल
पूरा नाम: हेमा मालिनी आर० चक्रवर्ती
माता-पिता: जया चक्रवर्ती, वी. एस. रामानुजम चक्रवर्ती
हेमा मालिनी हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की मथुरा लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हैं। वे बॉलीवुड की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनमें सौंदर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इस प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना ने लगभग चार दशक के कैरियर में कई सुपरहिट फ़िल्मों में काम किया। इनकी सुंदरता और अदाओं के कारण इन्हें बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा जाने लगा। सिनेमा जगत से लेकर संसद तक और नृत्य समारोहों के मंच से लेकर छोटे पर्दे तक हेमा मालिनी हर जगह अपनी आकर्षक उपस्थिति से दर्शकों का ध्यानाकर्षण करती रही हैं। अनुभवी, ख़ूबसूरत और प्रतिभाशाली हेमा मालिनी भारतीय कला-जगत की अमूल्य धरोहर हैं।
जीवन_परिचय
हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को अम्मनकुड़ी तमिलनाडु में हुआ था। फ़िल्में हो या निजी जीवन दर्शकों की जिज्ञासा हमेशा ही उन्हें लेकर बनी रही है। हेमा मालिनी का बचपन तमिलनाडु के विभिन्न शहरों में बीता। हेमा के पिता वी. एस. आर. चक्रवर्ती तमिल फ़िल्मों के निर्माता थे। फ़िल्मी परिवेश में पली-बढ़ी हेमा मालिनी ने चेन्नई के आंध्र महिला सभा से अपनी पढ़ाई पूरी की।
फ़िल्मी संघर्ष
रूपहले पर्दे पर हेमा ने पहली बार एक नर्तकी के रूप में पदार्पण किया। तेलुगू फ़िल्म 'पांडव वनवासम्' में हेमा ने एक नृत्य में पहली बार बड़े पर्दे पर अपनी झलक दिखाई, पर दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों को वे प्रभावित करने में असफल रहीं। इस तरह चार वर्षों के संघर्ष के बाद भी हेमा मालिनी को दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में अभिनय की पारी शुरुआत करने का अवसर नहीं मिल पाया।
विवाह
सहकलाकार जीतेंद्र और संजीव कुमार के साथ प्रेम-प्रसंग की अफवाहों के बीच हेमा मालिनी ने हिंदी फ़िल्मों के हीमैन की उपाधि से संबोधित किए जाने वाले अभिनेता धर्मेन्द्र से विवाह किया। कई फ़िल्मों में सह-कलाकार रह चुके धर्मेन्द्र के साथ अपने प्रेम-संबंध के प्रति समर्पण का प्रमाण देकर हेमा ने उनकी दूसरी पत्नी बनना स्वीकार किया।
संतान
दो बेटियों एशा और अहाना के व्यक्तित्व को मातृत्व की छांव में संवारने के साथ ही हेमा मालिनी राजनीतिक परिदृश्य में भी सक्रिय रहीं। अभिनेत्री, निर्मात्री, निर्देशिका और सांसद होने के साथ ही हेमा मालिनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। लुप्त हो रही नृत्य शैली मोहिनीअट्टम के अस्तित्व को बनाए रखने में हेमा मालिनी का योगदान उल्लेखनीय है।
फ़िल्मी_सफ़र
हेमा की ख़ूबसूरती और नृत्य कला ने हिंदी फ़िल्मों के शोमैन राजकपूर को प्रभावित किया। राजकपूर ने उन्हें अपनी फ़िल्म 'सपनों का सौदागर' में अभिनय का अवसर दिया। सपनों का सौदागर की नायिका के रूप में हिंदी फ़िल्मों को उसकी ड्रीम गर्ल की पहली झलक मिली। धीरे-धीरे हेमा मालिनी का सम्मोहन हिंदी फ़िल्मी दर्शकों के सर चढ़कर बोलने लगा और उनका नाम शीर्ष अभिनेत्री की सूची में सबसे ऊपर शुमार हो गयीं। लगभग तीन दशक तक हेमा मालिनी के अभिनय और आकर्षण का जादू तत्कालिक अभिनेत्रियों पर हावी रहा।
प्रसिद्ध फ़िल्में
हेमा मालिनी के लंबे फ़िल्मी सफ़र की उल्लेखनीय फ़िल्में हैं हिंदी फ़िल्मी दर्शकों ने हेमा मालिनी के अभिनय के हर रंग देखे हैं। 'दिल एक आशना' के निर्देशन और निर्माण की ज़िम्मेदारी निभाकर हेमा मालिनी ने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने लंबे अनुभव को रचनात्मक मोड़ दिया।
🎥हेमा मालिनी की प्रमुख फ़िल्में
1971 अंदाज़
1971 नया ज़माना
1971 तेरे मेरे सपने
1971 लाल पत्थर
1970 जॉनी मेरा नाम
1970 अभिनेत्री जीवी
1970 तुम हसीन मैं जवाँ
1969 वारिस
1969 जहाँ प्यार मिले
1968 सपनों का सौदागर
1961 पाँडव वनवासम
1972 राजा जानी शन्नो
1972 सीता और गीता सीता, गीता (दोहरी भूमिका)
1974 प्रेम नगर लता
1974 अमीर ग़रीब सुनीता
1975 धर्मात्मा रेशमा
1975 खुशबू कुसुम
1975 शोले बसंती
1976 चरस सुधा
1977 ड्रीमगर्ल सपना
1978 त्रिशूल शीतल वर्मा
1979 मीरा मीरा राठौड़
1980 दो और दो पांच शालू
1980 द बर्निग ट्रेन सीमा
1981 ज्योति गौरी
1981 क्रांति राजकुमारी मीनाक्षी
1982 रजिया सुल्तान रजिया बानो
2003 बागबान पूजा मल्होत्रा
2003 अमन के फरिश्ते
2005 भागमती
2006 (2006फिल्म)
सम्मान और पुरस्कार
Comments
Post a Comment