सेजल शर्मा (जनम)
सेजल शर्मा🎂26 अक्तूबर 1992⚰️24 जनवरी 2020
🎂जन्म की तारीख और समय: 26 अक्तूबर 1992, उदयपुर
⚰️मृत्यु की जगह और तारीख: 24 जनवरी 2020, मीरा रोड ईस्ट
सेजल की सुसाइड की खबर आने के बाद कहा जा रहा था कि वह तनाव में थीं जिस वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। इस मामले पर उनकी मां ने प्रतिक्रिया दी है। सेजल की मां ने डिप्रेशन की बात से इनकार करते हुए कहा- 'उसे लीड रोल मिल गया था। इसके बाद ऐसा क्या हो गया जिससे मौत को गले लगा लिया।' सेजल के परिवार में माता-पिता के अलावा दो और भाई बहन हैं।
टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा (Sejal Sharma) का उदयपुर में परिवार की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। सेजल ने 24 जनवरी को खुदकुशी कर ली थी। घटना स्थल से पुलिस को सेजल का सुसाइड नोट भी मिला था। इस नोट में उन्होंने अपनी खुदकुशी का कारण निजी बताया।
बीबीसी के अनुसार
सेजल शर्मा स्टार प्लस के सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में आख़िरी बार नज़र आईं थीं. उन्होंने सीरियल में सिम्मी खोसला का किरदार निभाया था. वह मुख्य किरदार की बहन की भूमिका में थीं.
पुलिस इंस्पेक्टर संदीप कदम ने बताया की सेजल शर्मा के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें निजी कारणों से ख़ुदकुशी करने की बात लिखी गई थी.
ये घटना शुक्रवार सुबह की है और बताया जा रहा है कि वो डिप्रेशन में थीं.
सेजल शर्मा मुंबई में मीरा रोड (पूर्व) के शिवार गार्डन परिसर स्थित रॉयल नेस्ट सोसाइटी में अपने दोस्तों के साथ रहती थीं.
'दिल तो हैप्पी है जी' सेजल शर्मा का पहल टीवी सीरियल था और बताया जाता है कि वो इसे लेकर बहुत उत्साहित थीं. ये सीरियल 2019 में आया था.
इससे पहल सेजल शर्मा वीवो और उषा फ़ैंस जैसे ब्रांड के लिए विज्ञापनों में काम कर चुकी थीं. वीवो के विज्ञापान में वो आमिर ख़ान के साथ दिखी थीं और उषा फैंस के विज्ञापन में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ थीं.
इसके अलावा सेजल शर्मा आज़ाद परिंदे नाम की वेब सीरिज़ में भी काम कर चुकी हैं. उनका पहला विज्ञापन मोटोरोला के साथ था.
सेजल शर्मा राजस्थान में उदयपुर की रहने वाली थीं और उन्हें डांस व एक्टिंग काफ़ी पसंद थी.
उनकी मौत पर अन्य टीवी कलाकारों ने भी दुख व्यक्त किया था.
Comments
Post a Comment